फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल वैन और जीप की भिड़ंत, पांच घायल

Tue, 03 Dec 2013 09:24 PM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में फतेहाबाद के टोहाना में जमालपुर रोड पर मंगलवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल वैन एक जीप से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे में वैन में सवार चार बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए।

अन्य बच्चे बाल-बाल बच गये। घायलों को टोहाना सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार टोहाना के शिवालिक पब्लिक स्कूल की वैन मंगलवार सुबह बच्चों को लेकर गांव जमालपुर से खनौरी जा रही थी।

रास्ते में खनौरी की ओर मुड़ती सड़क पर तीखा मोड़ है। करीब सवा आठ बजे स्कूल वैन के सामने तेजगति से एक जीप आ गई।

इससे वैन चालक संतुलन खो बैठा और दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। आमने-सामने की टक्कर में स्कूल वैन में सवार मुस्कान(8), हर्षा(9)और राहुल(6) व एक अन्य बच्चा घायल हो गया।

हादसे में जीप चालक को भी चोटें आई हैं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी घायलों को टोहाना के सिविल अस्पताल पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय स्कूल वाहन में 19-20 बच्चे सवार थे। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें