फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: होटल संचालक के रंगदारी नहीं देने पर दहशत फैलाने के लिए गोलियां दागी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। एचएयू के चार नंबर गेट के सामने बीएंडआर मार्केट में सोमवार देर रात होटल संचालक विष्णु से 50 हजार रुपये महीने की रंगदारी मांगी गई। रंगदारी न देने पर बदमाशों ने फोन कर होटल संचालक को गली में बुलाया और दहशत के लिए तीन राउंड फायर किए। गनीमत रही की गोली किसी को नहीं लगी।
विज्ञापन

इस घटना के बाद बदमाश पिस्तौल लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद सीआईए टू और सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को घटनास्थल से खाली खोल बरामद हुए हैं। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने विष्णु की शिकायत पर कैमरी निवासी मनीष और दो अन्य पर रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने और शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
पहले फोन पर मांगी रंगदारी
मूलरूप से जुगलान गांव और हाल आजाद नगर निवासी विष्णु ने बताया कि तीन माह पहले सुनील खरब से एचएसयू के गेट नंबर चार के सामने बीएंडआर मार्केट में ईलाइट रेस्ट हाउस किराये पर लिया था। सोमवार रात को बयाना खेड़ा के दोस्त अमन और सावन के साथ होटल पर बैठा हुआ था। रात करीब 10.30 बजे कैमरी गांव निवासी मनीष का मेरे मोबाइल फोन पर कॉल आई। मनीष ने कहा कि यदि तेरे को होटल चलाना है तो 50 हजार रुपये महीने की रंगदारी देनी होगी। रुपये नहीं दिए तो अंजाम भुगतना होगा। उसके बाद मेरा फोन बंद हो गया। देर रात 12.21 बजे अमन के फोन पर दोबारा से कॉल आई। उसने मुझे होटल के बाहर गली में बुलाया। दोस्त अमन और सावन के साथ गली में गया। वहां पर मनीष अपने दो साथियों साथ बाइक पर खड़ा था। जब मनीष के पास गया तो उसने कहा कि होटल चलाना है तो हर महीने 50 हजार रुपये महीने की रंगदारी देनी होगी। रुपये देने से इन्कार किया तो मनीष के साथ आए युवक ने जब से पिस्तौल निकाली और एक के बाद एक तीन राउंड फायर कर दिए।
विज्ञापन

एक गोली बिजली के खंभे पर लगी
होटल के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज में फायर करने वाले साफ दिखाई दे रहे हैं। पहले एक युवक आता है उसके बाद दूसरा आता है। एक युवक पिस्तौल से एक के बाद एक फायर करता दिखाई दे रहा है। एक गोली सड़क पर लगती है। दूसरे गोली बिजली के खंभे और तीसरी गोली एक पोल को चिरती हुई दीवार में जा लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें