फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: .रेलवे रोड पर गरजा बुलडोजर, 15 अवैध शेड ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम और बीएंडआर विभाग ने मंगलवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए रेलवे रोड पर दुकानों के आगे बने 15 अवैध शेड तोड़ दिया। इस दौरान दुकानदारों के विरोध का भी सामना करना पड़ा लेकिन कार्रवाई नहीं रुकी। एक बुजुर्ग महिला जेसीबी के आगे बैठ गई। पुलिस कर्मचारियों ने उसे समझा-बुझाकर हटाया।
विज्ञापन

बीएंडआर विभाग के अनुसार दुकानों के शेड आगे निकालकर अतिक्रमण करने की सीएम विंडो पर काफी शिकायतें मिलीं थीं। कई दुकानदारों ने तो रोड पर 30 फीट तक अतिक्रमण कर रखा था। कार्रवाई के पहले दुकानदारों को नोटिस भी दिए गए थे। हालांकि दुकानदारों ने कहा कि उन्हें कोई नोटिस नहीं दिए गए। नगर निगम की तहबाजारी टीम व बीएंडआर के अधिकारी सुबह करीब साढ़े 11 बजे रेलवे रोड पर पहुंचे। जेसीबी से रेलवे स्टेशन के गेट के सामने बनी दुकानों के अवैध शेड तोड़ने शुरू कर दिए।
दुकानदारों को आधे घंटे का समय दिया
कार्रवाई होती देखकर दुकानदाराें ने अपील की कि शेड न तोड़ें, वे खुद ही हटा देंगे। इस पर टीम ने आधे घंटे का समय दे दिया। इसके बाद दुकानदारों ने शेड हटाने शुरू कर दिए। आधा घंटा पूरा होते ही टीम ने फिर से कार्रवाई शुरू कर दी और बाकी बचे सभी शेड को तोड़ दिया गया।
विज्ञापन

टीम के साथ बहसबाजी
एक घर के आगे लगे शेड हटाने के दौरान एक बुजुर्ग महिला जेसीबी के आगे बैठ गई। उसने हाथ जोड़कर टीम से अपील की कि इस शेड को न तोड़ें। इस पर टीम के साथ मौजूद पुलिस कर्मचारी ने समझा-बुझाकर महिला को वहां से हटाया। इसके बाद टीम ने शेड को तोड़ दिया। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों की टीम से बहसबाजी भी हुई। टीम में नगर निगम के सहायक सुरेंद्र वर्मा, तहबाजारी इंचार्ज सुरेंद्र शर्मा, बीएंडआर के जेई विवेक कुमार व अजय कुमार शामिल रहे।


राजगुरु मार्केट के बरामदों से सामान किया जब्त

- टीम के खिसकते ही दुकानदाराें ने फिर से सजा लिया सामान

माई सिटी रिपोर्टर

हिसार। नगर निगम ने मंगलवार को दूसरे दिन भी राजगुरु मार्केट सहित आसपास के बाजारों में दुकानों के बरामदों में रखे सामान को हटाया। टीम ने कुछ दुकानदारों का सामान भी जब्त किया। हालांकि टीम के जाते ही दुकानदारों ने बरामदों में फिर से सामान रख लिया। उधर पार्किंग व अतिक्रमण के मुद्दे पर राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन ने बैठक नहीं की।

निगम की तहबाजारी टीम सहायक सुरेंद्र वर्मा व तहबाजारी इंचार्ज सुरेंद शर्मा की अगुवाई में दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे राजगुरु मार्केट पहुंची। टीम को देखते हुए दुकानदारों ने बरामदों में रखा सामान अंदर करना शुरू कर दिया। इस दौरान टीम ने कुछ दुकानदारों का सामान जब्त भी किया। इसके बाद चौधरी मार्केट, बिश्नोई मार्केट, आर्य बाजार, तेलियान पुल मार्केट, सब्जी मंडी मार्केट, बालाजी मार्केट और पूजा मार्केट में सामान दुकानों के अंदर रखवाया।
-
यहां मिला अतिक्रमण
अमर उजाला संवाददाता ने शाम 4 बजे बाद मार्केट का जायजा लिया तो गोल मार्केट में कुछ दुकानदार बरामदों में मेज रखकर सामान बेच रहे थे, जबकि एक-दो दुकानदारों ने दुकान के बाहर सड़क पर सामान रखा हुआ था। मेहंदी लगाने वाले भी बरामदों में ही बैठे हुए थे, जबकि टीम ने सोमवार को इन्हें बरामदों में बैठकर मेहंदी न लगाने के आदेश दिए थे। राम चाट भंडार वाले ने भी बरामदे से अतिक्रमण नहीं हटा रखा था।
विज्ञापन

-
राजगुरु मार्केट में अतिक्रम हटाने का अभियान लगातार चलेगा। किसी भी दुकानदार को अतिक्रमण से छूट नहीं दी जाएगी।
- सुरेंद्र वर्मा, कार्यालय सहायक, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें