फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा ने दी फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा के खिलाफ शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती पर फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा की ओर से की गई टिप्पणी को लेकर बसपा का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को पुलिस अधीक्षक से मिला। उन्हें शिकायत व वीडियो की सीडी सौंपते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने व तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

बसपा प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिलाध्यक्ष रामफल बौद्ध ने किया। शिकायत में बसपा प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा का एक वीडिया देखने को मिला। अभद्र टिप्पणी से मायावती के समर्थकों को चोट पहुंची है। उन्होंने रणदीप हुड्डा को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इस मौके पर संजय, सुदामा बौद्ध, चंद्रशेखर मिर्जापुर, जितेंद्र मोटा, फूलकुमार खरबला, सतीश बरही, अमित वाल्मीकि मौजूद थे। वहीं, नलवा विधानसभा से बसपा प्रत्याशी रहे एडवोकेट बजरंग इंदल ने भी अभिनेता रणदीप हुड्डा के खिलाफ शनिवार को एएसपी उपासना को शिकायत दी है। एडवोकेट बजरंग इंदल ने कहा कि मायावती की सामाजिक व राजनीतिक छवि को धुंधला करने व बेवजह आमजन में दलित समाज को अश्लील चर्चा का विषय बनाने के लिए जानबूझकर गलत टिप्पणी की है। उनके साथ पवन बलराज सातरोड़ भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें