फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजों ने किया चाची से दुराचार

Sun, 22 Dec 2013 07:23 PM IST
डबवाली (सिरसा)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना ओढ़ां क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि दो भाईयों ने पिस्तौल के बल पर अपनी चाची के साथ दुराचार किया। वारदात के समय दोनों के साथ गांव का एक युवक भी था। पीड़िता को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि शनिवार रात को वह अपने पति और दो बच्चों के साथ टीवी देख रही थी। रात करीब 11.30 बजे नींद आने पर बच्चों समेत दूसरे कमरे में चली गई। इसी दौरान घर की दीवार फांदकर उसके दो भतीजे घर में दाखिल हुए।

उनके साथ गांव का ही एक युवक भी था। आरोपी उसके पति के कमरे को बाहर से बंद कर उसके कमरे में आ गए। उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगाकर जान से मारने की धमकी दी। उसके भतीजों ने उससे दुराचार किया। गांव के युवक ने दुराचार करने का प्रयास किया पर उसके शोर मचाने पर तीनों फरार हो गए।
विज्ञापन



रविवार दोपहर बाद परिजनों ने विवाहिता को उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया। ओढ़ां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दलजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें