फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई-बहन ने योग में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गांव बिठमड़ा के 14 वर्षीय बालक सोनू सिंह पुत्र ईश्वर सैन ने गरुड़ आसन में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। वहीं, 12 वर्षीय कुमारी मोनू पुत्री ईश्वर सैन ने वातयान आसन में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन

इस उपलब्धि के लिए भारतीय सैन समाज गाजियाबाद के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल सैन, भारतीय जनता पार्टी मोदीनगर गाजियाबाद में जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग अनिल सैन, समाजसेवी एवं बिल्डर नरेश ठाकुर के नेतृत्व में टीम भाई-बहन को सम्मान देने के लिए गांव बिठमड़ा पहुंची।
पतंजलि योग समिति उकलाना के प्रभारी बीर सिंह ने बताया कि आज भारतीय सैन समाज गाजियाबाद टीम ने 11 सौ रुपये की माला, 5 किलो गाय का घी, काजू, बादाम, किसमिस, छुहारा, चना, शाल/चादर व अन्य सामग्री और प्रशस्ति सम्मान पत्र के साथ सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें