फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रॉडबैंड के इंतजार में 7 स्वाइप मशीनें फांक रही धूल

Thu, 02 Mar 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
POS
विज्ञापन
कैशलेस को बढ़ावा देने के लिए रोडवेज में आई स्वाइप मशीनें दो महीने से पड़ी धूल फांक रही हैं, लेकिन मुख्यालय से ब्रॉडबैंड कनेक्शन की स्वीकृति न मिलने के चलते इन मशीनों का प्रयोग आरंभ नहीं किया जा सका है। नोटबंदी के बाद आई कैश की समस्या को लेकर प्रशासन ने सभी विभागों की बैठक बुलाकर कैशलेस प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए स्वाइप मशीनें प्रयोग करने के आदेश जारी किये थे। जिसके तहत करीब सभी सरकारी विभागों ने अपने-अपने मुख्यालयों से स्वाइप मशीनों की संख्या का एस्टीमेट बनाकर भेजा था।
विज्ञापन


रोडवेज ने की थी 330 मशीनों की मांग
रोडवेज ने भी जिले में बने सभी बस स्टैंडों के लिए 330 मशीनों की डिमांड की थी, लेकिन 330 में से रोडवेज को सिर्फ 7 स्वाइप मशीनें भेजी गईं थीं, लेकिन इन मशीनों का भी प्रयोग आरंभ नहीं किया जा सका। प्रशासन की मांग पर रोडवेज मुख्यालय की ओर से उपलब्ध करवाई गई। स्वाइप मशीनों को सिर्फ ब्रॉडबैंड कनेक्शन के साथ ही प्रयोग किया जा सकता है, जबकि रोडवेज ने वायरलेस मशीनों की डिमांड की थी। इसके बावजूद मुख्यालय ने वायरलेस की बजाय ब्रॉडबैंड कनेक्शनों के जरिये चलने वाली स्वाइप मशीनों को उपलब्ध करवाया तथा अब एसटीडी कनेक्शनों की डिमांड किए हुए भी करीब दो महीने हो चुके हैं, लेकिन मुख्यालय की ओर से इस बारे में कोई नोटिस नहीं भेजा गया है।

हिसार के सभी ब्लॉकों में लगनी थीं स्वाइप मशीने
रोडवेज ने 330 स्वाइप मशीनों की डिमांड की थी। इन मशीनों को जिले के सभी खंडों में बने बस स्टैंडों पर लगाया जाना था। जिले में हिसार बस स्टेंड सहित, हांसी, उकलाना, बरवाला, नारनौंद, आदमपुर आदि सभी बस स्टेंडों पर इन मशीनों का प्रयोग किया जाना था, लेकिन रोडवेज मुख्यालय ने सिर्फ 7 मशीनें उपलब्ध करवाई, लेकिन इन मशीनों का भी प्रयोग नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


रोडवेज मुख्यालय को स्वाइप मशीनों को चलाने के लिए ब्रॉडबैंड कनेक्शन के लिए डिमांड भेजी गई थी, लेकिन दो महीने के करीब समय बीतने के बाद भी मुख्यालय से मशीनों को लेकर फोन कनेक्शन लगवाने की कोई सूचना नहीं भेजी गई है।
विज्ञापन

- खूबीराम कौशल, जीएम, रोडवेज, हिसार।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें