फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जाट कॉलेज में 20 साल बाद बीपीएड कोर्स होगा शुरू

विज्ञापन
जाट कॉलेज।
विज्ञापन
हिसार। जाट कॉलेज में लगभग 20 साल बाद बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (बीपीएड) कोर्स एक बार फिर शुरू किया जा रहा है। यह कोर्स वर्ष 2005 में एनसीटीई (नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन) की अप्रूवल न मिलने के कारण बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

अब इस कोर्स को डीएचई से अप्रूवल मिल चुकी है। दो वर्षीय यह कोर्स ग्रेजुएशन के बाद विद्यार्थी कर पाएंगे। इसे नए सत्र से शुरू करने की तैयारी चल रही है। इसके अलावा इंटीग्रेटेड बीपीएड कोर्स के लिए भी कॉलेज प्रशासन बात कर रहा है।

कॉलेज प्रशासन ने जानकारी दी कि बीपीएड कोर्स में इस बार 40 सीटों के साथ शुरू होगा। कोर्स की मान्यता मिलने के बाद प्रवेश प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। फिजिकल एजुकेशन क्षेत्र में कॅरिअर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए यह कोर्स एक सुनहरा अवसर साबित होगा।
विज्ञापन


बीपीएड कोर्स युवाओं को शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में प्रशिक्षित करता है, जिससे वे स्कूलों, कॉलेजों, खेल संस्थानों और फिटनेस इंडस्ट्री में नौकरी पा सकते हैं। कोर्स की अवधि दो वर्ष होती है, जिसमें थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी दी जाती है। बीपीएड के बाद छात्र पीईटी (फिजिकल एजुकेशन टीचर), कोच, फिटनेस ट्रेनर और स्पोर्ट्स मैनेजर जैसे पदों पर काम कर सकते हैं।

कॉलेज प्रशासन का कहना है कि वे इस कोर्स को उच्च गुणवत्ता के साथ शुरू करने के लिए पूरी तैयारी कर रहे हैं। बीपीएड कोर्स की बहाली से न केवल छात्रों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, बल्कि खेल और शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में भी कॉलेज की पहचान और मजबूत होगी।
-


कॉलेज को बीपीएड के साथ-साथ बीबीए और बीसीए एआई की भी मंजूरी मिली है, लेकिन बीपीएड कोर्स को लेकर कॉलेज प्रशासन पिछले साल से प्रयास कर रहा था। यह कोर्स विद्यार्थियों के रोजगार में भी काफी सहायक साबित होगा। -डॉ. कपेंद्र, प्राचार्य, जाट कॉलेज।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें