फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में मिला युवक-युवती का शव: दोनों जींद के रहने वाले, आपस में रिश्तेदार, इस वजह से दोनों ने दे दी जान

Fri, 07 Feb 2025 06:06 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, हिसार

सार

हिसार के नारनौंद में खेतों में दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। सड़क किनारे खेतों में युवक और युवती का शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
घटना स्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार में प्रेमी जोड़े के शव खेतों में मिला है। हिसार के नारनौंद के गांव मोठ में शुक्रवार को सड़क किनारे खेतों में युवक-युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि दोनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया है, जिससे दोंनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद नारनौंद पुलिस ने मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भिजवाया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग मान कर चल रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम प्रवेश है। वह जींद जिले के सफीदों का रहने वाला था। मृतक युवती का नाम रीना है। वह जींद जिले के नगूरा गांव की रहने वाली थी। दोनों आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

गांव मोठ निवासी खेत मालिक प्रदीप कुमार ने बताया कि उसने वीरवार शाम को खेत में पानी लगाया था। शुक्रवार सुबह उसका छोटा भाई करीब 10 बजे खेत घूमने गया था। तभी उसकी नजर खेत के किनारे युवक और युवती के शवों पर पड़ी। इस बारे में गांव के लोगों को और पुलिस को दी सूचना दी गई। शवों के पास एक एक बैग मिला है। बैग में कई दस्तावेज मिले हैं। इन दस्तावेजों के आधार पर दोनों की पहचान हुई है। मौके पर जहरीली दवा की शीशी मिली है। मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई है। पुलिस दोनों मृतकों के परिजनों के बयान के बाद पोस्टमार्टम कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें