बेटे मंदीप बूरा का मैच देखती माता सरोज देवी। संवाद
- फोटो : Hisar
बुलगारिया में चल रही 72वीं स्ट्रेंजा इंटरनेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिसार के अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर मंदीप बूरा ने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। बुधवार को बूरा का क्वार्टर फाइनल मैच ब्राजील के खिलाड़ी एडसन एरावियो के साथ हुआ। इस मैच में मंदीप बूरा ने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। अब मंदीप का सेमीफाइनल मैच शुक्रवार को उज्जबेकिस्तान के खिलाड़ी के साथ होगा।
उधर, लगातार दूसरे दिन भी बेटे की जीत पर परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिवार के सभी सदस्यों ने मंदीप बूरा का मैच देखा। तीनों राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मंदीप ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पिता जयबीर सिंह ने बताया कि उन्होंने भी बेटे का पूरा मैच देखा। बेटा उम्दा प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को हरा सेमीफाइनल में पहुंच गया।