फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के चार माह बाद पहली बार रिंग में उतरी बॉक्सर स्वीटी ने लगाया गोल्डन पंच

विज्ञापन
हिसार। बॉक्सर स्वीटी बूरा। संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। शादी के चार महीने के बाद पहली बार रिंग में उतरी बॉक्सर स्वीटी बूरा ने गोल्ड पंच लगाया है। जोर्डन में हुई एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वीटी ने फाइनल मुकाबले में कजागिस्तान की बॉक्सर को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता है। स्वीटी ने 81 किलोग्राम भारवर्ग में दमखम दिखाया। इससे पहले स्वीटी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर चुकी हैं।
विज्ञापन

दरअसल, सेक्टर 1-4 की रहने वाली स्वीटी बूरा की शादी 7 जुलाई 2022 को रोहतक के दीपक हुड्डा के साथ हुई थी। बॉक्सर बहन सीवी बूरा ने बताया कि शादी के बाद स्वीटी की जिंदगी में काफी बदलाव आया। मगर उसने कभी भी गेम को दूर नहीं किया। शादी से पहले और बाद में प्रैक्टिस लगातार जारी रखी। घर में काम करने के साथ-साथ बॉक्सिंग के लिए भी समय निकाला। बहन ने फिटनेस पर ध्यान देने के साथ-साथ गेम पर फोकस रखा।
विज्ञापन

बेटी काफी मेहनत कर रही है। एक बार फिर बेटी ने स्वर्ण पदक जीतकर नाम रोशन किया है। मुझे बेटी स्वीटी पर गर्व है। - महेंद्र सिंह, स्वीटी बूरा के पिता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें