फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मुक्केबाज दीपक पूनिया ने चीन में जीता रजत पदक

Sun, 21 Jun 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। चीन के गुइयांग शहर में 15 से 21 जून तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में गांव बुड़ाक के मूल निवासी खिलाड़ी दीपक पूनिया ने रजत पदक हासिल किया। हिसार के शांत विहार में रह रहे ओमप्रकाश पूनिया ने बताया कि बेटे दीपक ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने शुरुआत में टीकेएम के खिलाड़ी को 5-0 से हराया जबकि दूसरे मुकाबले में जापान के मुक्केबाज को भी 5-0 से पराजित किया। इसके बाद तीसरे मुकाबले में अजरबैजान की नबी को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल में फ्रांस के माकन को 5-0 से हराकर उन्होंने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। हालांकि फाइनल मुकाबले में उन्हें कजाकिस्तान के अबलाई खान के हाथों हार का सामना करना पड़ा और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। वर्ष 2022 से दीपक 16 गढ़वाल राइफल्स में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में वे महाराष्ट्र के पुणे स्थित आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2015 में कोच महेंद्र सिंह ढाका के मार्गदर्शन में मुक्केबाजी की शुरुआत की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें