फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाउन पार्क की तरफ से सेंटर जेल में दो मोबाइल फोन की बॉलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सेंटर जेल-1 में दो मोबाइल फोन की बॉलिंग की गई। मामले के संबंध में सिविल लाइन थाना पुलिस ने जेल डीएसपी सतपाल कासनिया की शिकायत पर केस दर्ज किया है। शिकायत में उन्होंने बताया कि 11 अक्तूबर की सुबह करीब 6 बजे सहायक जेल अधीक्षक सुरेंद्र सिंह को पार्क में घूमते समय सूचना मिली कि टाउन पार्क की तरफ से किसी शरारती तत्व ने जेल में कुछ फेंका है। टाउन पार्क के साथ लगते ब्लॉक नंबर-8 व उसके साथ बने फांसी पहरे की ड्यूटी पर उपस्थित उप सहायक अधीक्षक हरिनारायण, उप सहायक अधीक्षक शीशपाल, हेड वार्डर सुरेश कुमार व वार्डर राजेश ने तलाशी शुरू की। इस दौरान फांसी पहरा व ब्लॉक नंबर- 8 की दीवार के बीच में काले रंग की टेप में लिपटा एक पैकेट बरामद हुआ। चेक किया तो पैकेट में से दो मोबाइल फोन, बैटरी व एक चार्जर बरामद हुए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें