फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी दुर्गेश से 420 ग्राम सोना बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुलाब सिंह चौक पर से चेकिंग अधिकारी बन सोना चोरी करने के मामले में आरोपी यूपी के सहारनपुर के देवबंद निवासी दुर्गेश कुमार के कब्जे से पुलिस ने 420 ग्राम सोना बरामद किया है। आरोपी को हिसार सीआईए बरामदगी के लिए महाराष्ट्र के भिवंडी, जयपुर और यूपी लेकर गई थी। आरोपी दुर्गेश कुमार पेशे से सुनार है। दुर्गेश को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। उसे पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया था। दुर्गेश ने आरोपियों से चोरी का सोना खरीदा था। आरोपी दुर्गेश पहले भी चोरी का सोना खरीदता रहा है। इसी तरह के ही एक मामले में वह महाराष्ट्र की एक जेल में तीन महीने रह चुका है। उस दौरान आरोपी दुर्गेश ने महाराष्ट्र के चोर से सोना खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें