फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: निरोगी काया के लिए आयुष से बढ़ाएं रोग प्रतिरोधक क्षमता

Mon, 15 Dec 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
आयुर्वेदिक और यूनानी औष​धियों के लिए प्रयुक्त की जा रही जड़ीबूटी। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता हमेशा बरकरार रहनी चाहिए। इसके अभाव में हम कभी भी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। इसे आयुष के सहारे भी बढ़ाया जा सकता है। इसीलिए शीतकाल में च्यवनप्राश समेत कई प्रकार के चूर्ण की मांग बढ़ी है।
जिले के गांव मय्यड़ में मुख्य आयुर्वेदिक अस्पताल संचालित है। वहां पर पंचकर्म और योगासन समेत सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन शहर के महाराजा अग्रसेन जिला नागरिक अस्पताल में भी आयुष शाखा संचालित है। इसमें तैनात डॉ. सुखबीर वर्मा की पूरी टीम आयुष के माध्यम से लोगों को निरोगी काया का संदेश दे रही है। त्रिफला चूर्ण, शितोपलादि चूर्ण, वसाको सीरप समेत कई शक्तिवर्धक उत्पाद खूब बिक रहे हैं। काली मूसली पाक दर्द निवारक भी बताया गया है।
विज्ञापन

डॉ. वर्मा ने बताया कि इसी प्रकार की दवाओं के उर्दू, अरबी, फारसी नाम वाली यूनानी चिकित्सा पद्धति में भी मसाले, औषधीय पौधों के भाग जैसे जड़, छिलका, पत्ती, फूल आदि प्राकृतिक सामग्री से किया जा रहा इलाज टिकाऊ माना जाता है।

स्वदेशी मेले में भी लगे कई स्टाल-
स्वदेशी जागरण मंच की ओर से आजकल शहर के पुराना गवर्नमेंट काॅलेज परिसर में स्वदेशी मेला लगा है। वहां पर भी कई राज्यों से आए वैद्य, हकीम और व्यवसायी इन पारंपरिक जड़ी, बूटी समेत उनके पाउडर और अन्य उत्पाद बेच रहे हैं। वह इनके नफे, नुकसान भी बता रहे हैं। इनके माध्यम से कई लोग इन पारंपरिक औषधियों के प्रयोग के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

स्वस्थ जीवन शैली अपनाने से ही रोगमुक्त समाज का निर्माण संभव
हिसार। आरोग्य भारती की ओर से रविवार को अग्रोहा के गांव सिवानी बोलान स्थित पंचकर्म केंद्र में राज्यस्तरीय आरोग्य मित्र प्रांत कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें हरियाणा के विभिन्न जिलों से आए आरोग्य मित्रों, समाजसेवियों, चिकित्सकों, युवाओं एवं आमजन ने स्वस्थ जीवन शैली विषय पर विचार रखे।
कार्यक्रम में आरोग्य भारती के राष्ट्रीय सहसंगठन सचिव डॉ. मुरली कृष्ण और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रांत कार्यवाह डॉ. प्रताप मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरोग्य मित्र योजना प्रमुख संजीवन कुमार ने की। विशिष्ट अतिथि रहे आरोग्य भारती के प्रांत सचिव यशपाल आर्य, ब्रह्मकुमारी पीस पैलेस से बहन मुकेश दीदी और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजेश सिंगल ने कहा कि स्वस्थ जीवन शैली अपनाने से ही रोगमुक्त समाज का निर्माण संभव है।
विज्ञापन

आरोग्य मित्र योजना की भूमिका को समझाया
डॉ. प्रवीण कुमार ने घरेलू रसोई के स्वास्थ्य भंडार में प्राकृतिक व पौष्टिक आहार की उपयोगिता बताई। डॉ. बलकार सिंह ने प्रमुख वन औषधियों एवं उनके प्रयोग की जानकारी दी। डॉ. समीर कंबोज ने प्राथमिक उपचार की जानकारी दी। डॉ. सुरेंद्र सिहाग ने स्वस्थ शरीर के लिए समग्र चिकित्सा पद्धति का महत्व बताया। ब्रह्मकुमारी पीस पैलेस से बहन मुकेश दीदी ने मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन एवं सकारात्मक सोच के माध्यम से मानसिक रोगों से बचाव के उपाय बताए। इस अवसर पर प्रोफेसर चंद्रकांत, डॉ. सुरेंद्र सिहाग, डॉ. समीर कंबोज, डॉ. अजय शर्मा, योगी यशपाल आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें