फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हिसार में रात्रि गश्त के दौरान सड़क किनारे मिला युवक का शव, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका

Sat, 27 Jun 2026 09:49 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, बालसमंद (हिसार)

सार

बालसमंद पुलिस चौकी प्रभारी जयबीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला रोड एक्सीडेंट का प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा तथा रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हlसदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बालसमंद पुलिस चौकी क्षेत्र में सीसवाला-रावलवास खुर्द मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल हिसार की मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले में अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रात करीब 12:30 बजे डायल 112 की टीम गश्त के दौरान सीसवाला से रावलवास खुर्द रोड पर पहुंची। वहां सड़क किनारे एक युवक पड़ा हुआ मिला। युवक के सिर में गंभीर चोट लगी हुई थी और वह मृत अवस्था में था। सूचना मिलने पर बालसमंद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतक की पहचान गांव सीसवाला निवासी अनिल कुमार उर्फ टेकी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का है। आशंका है कि किसी अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी, जिसके बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। फिलहाल टक्कर मारने वाले वाहन का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन


बालसमंद पुलिस चौकी प्रभारी जयबीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला रोड एक्सीडेंट का प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा तथा रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार मृतक के नशा करने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें