फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दृष्टिहीन मोनू ने शॉटपुट, जेवलिन व डिस्कस थ्रो में जीते स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बंगलूरू में 24 से 27 मार्च तक हुई पैरा इंडियन ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दृष्टिहीन मोनू ने शॉटपुट, जेवलिन व डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक हासिल किए। इस उपलब्धि के दम पर अब वे मई में जापान में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे। मोनू हिसार के विद्युत नगर के ग्राउंड में कोच रिंकू रानी के पास ढाई साल से अभ्यास कर रहे हैं। मोनू भिवानी खेल विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

कोच रिंकू रानी ने बताया कि पैरा इंडियन ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में इवेंट जेवलिन थ्रो 48.28 मीटर, डिस्कश थ्रो 38.07 मीटर और शॉटपुट 10.97 मीटर फेंक कर तीन स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। पदक जीतने पर मोनू के परिवार में खुशी का माहौल है। वर्ल्ड चैंपियनशिप 17 मई से 25 मई तक जापान में आयोजित होगी। इस चैंपियनशिप के लिए मोनू ने डिस्कस थ्रो और शॉटपुट के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

एशियन गेम्स में मोनू जीत चुका चार पदक
2018 और 2022 में हुए एशियन गेम्स में मोनू घनघस चार पदक जीत चुका है। 2018 में मोनू ने डिस्कस थ्रो में रजत और शॉटपुट में कांस्य पदक हासिल किया था। इसी प्रकार 2022 में भी मोनू ने डिस्कस थ्रो में रजत और शॉटपुट में कांस्य जीता था। अब मोनू का सपना जापान में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतना है। मोनू ने खेल के दम पर ही सरकारी नौकरी हासिल की है।
विज्ञापन

-
एशियन गेम्स में मोनू अब तक चार पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर चुका है। ढाई साल से मोनू हिसार के विद्युत नगर में अभ्यास कर रहा है। उम्मीद है कि वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी मोनू स्वर्ण पदक जीतेगा।
विज्ञापन

- रिंकू रानी, कोच, एथलेटिक, खेल विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें