फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में बादलों की चादर: कई जिलों में हल्की धूप व ठंडी हवाएं चली, तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला

Sat, 15 Feb 2025 09:55 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा

सार

जींद में सुबह से ही हल्के बादलों की मौजूदगी रही। अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही है।
विज्ञापन
हरियाणा का मौसम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कई जिलों में शनिवार को बादलों की मौजूदगी के साथ हल्की धूप और ठंडी हवाओं का दौर जारी रहा। तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला। पानीपत में शनिवार को हल्के बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली, जिससे हल्की ठंड का एहसास हुआ।

विज्ञापन


कुरुक्षेत्र में सुबह से ही बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर में धूप खिलने की संभावना बनी रही। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। हवा 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। जींद में सुबह से ही हल्के बादलों की मौजूदगी रही। अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही है।

सोनीपत में सुबह हल्की धूप के साथ बादल छाए रहे। तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो एक दिन पहले के 6.9 डिग्री से अधिक था। करनाल में सुबह बादलों ने डेरा डाला, लेकिन दोपहर तक धूप निकलने की संभावना जताई गई। ठंडी हवाओं ने सर्द मौसम का एहसास कराया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी हरियाणा के कई जिलों में हल्के बादल और ठंडी हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है। तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें