फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ब्लैकआउट हटाया, अयोध्या के लिए हवाई सेवा हुई बहाल

Mon, 12 May 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू होने के बाद रविवार को ब्लैक आउट हटा दिया गया। वहीं, एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए हवाई सेवाएं भी बहाल कर दी गई हैं। उपायुक्त ने आगामी आदेशों तक ब्लैक आउट स्थगित करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन आपात स्थिति के मद्देनजर किए गए अन्य प्रबंधों में किसी तरह की ढील नहीं दी है। अभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द रहेंगी और लघु सचिवालय में स्थापित किया गया कंट्रोल रूम चलता रहेगा।
विज्ञापन


भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध की आशंका के मद्देनजर उपायुक्त अनीश यादव ने शहर में सार्वजनिक स्थलों व सड़कों पर बिजली आपूर्ति कर ब्लैक आउट रखने के निर्देश दिए थे। उपायुक्त ने रविवार को इसे आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया। उधर, हिसार एयरपोर्ट से बंद की गई हवाई सेवाएं फिर से बहाल कर दी हैं। एयरपोर्ट से 16 मई को अयोध्या के लिए फ्लाइट रवाना होगी। जिन लोगों ने 16 मई की टिकट बुक करवाईं थी, उनके पास इस संबंध में मैसेज आए हैं। हवाई सेवाएं बंद करने से 9 व 11 मई को दिल्ली व अयोध्या के लिए फ्लाइट ने उड़ान नहीं भरी थी। अभी इन दो शहरों के लिए ही उड़ान सेवा संचालित की जा रही है

कल विद्यालय खुलेंगे या बंद रहेंगे..नहीं आया आदेश

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू होने के बाद भी जिले के राजकीय व निजी विद्यालयों को आगे बंद रखने के लिए अभी कोई आदेश नहीं मिले हैं। सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के कारण स्कूल बंद रहेंगे, लेकिन मंगलवार को बंद रहेंगे या खुलेंगे पर संशय बना है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ. निर्मल दहिया ने बताया कि मंगलवार को स्कूल बंद रखने या खोलने के संबंध में शिक्षा निदेशालय की तरफ से कोई आदेश नहीं मिले हैं। जैसे ही आदेश मिलेंगे बीईओ, हेड कलेस्टर सहित प्राचार्यों व शिक्षकों को सूचना भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें