फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगाली सुरतिया में काले हिरण का किया शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगाली सुरतिया गांव में डाया निवासी महेंद्र ने काले हिरण का लाइसेंसी बंदूक से शिकार कर दिया। मामले की शिकायत वन्य प्राणी निरीक्षक रामेश्वर दास ने सोमवार रात को आजाद नगर थाना पुलिस को दी। शिकायत में बताया कि 21 अगस्त की शाम करीब सात बजे उन्हें मोबाइल के माध्यम से रावतखेड़ा निवासी मंजीत से सूचना मिली कि मंगाली सुरतिया में काले हिरण का शिकार किया गया है। उसके बाद वन्य प्राणी निरीक्षक रामेश्वर दास और विभाग से ही दिनेश जांगड़ा व सुमेर सिंह मौके पर पहुंचे। घायल नर हिरण को गाड़ी में इलाज के लिए ले जाने लगे तो उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हिरण के शव का 22 अगस्त को गांव बाड्या रागड़ान में वेटरनरी सर्जन ने पोस्टमार्टम किया। इसके बाद हिसार स्थित हिरण पार्क में दाह संस्कार कर दिया गया। मामले में पुलिस ने महेंद्र के खिलाफ धारा 429, आर्म्स एक्ट और 51 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आजाद नगर थाना प्रभारी रोहताश ने बताया कि आरोपी अभी फरार है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें