फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, नशा, अपराध, महंगाई बढ़ाना है भाजपा का 5 सूत्रीय एजेंडा : हुड्डा

विज्ञापन
आदमपुर उपचुनाव के दौरान जनसभा को संबोधित करते पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : Hisar
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। आदमपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के आखिरी दिन मंगलवार को मोडाखेड़ा, जाखोद सहित अन्य गांवों में आयोजित जनसभाओं में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर जुबानी हमला बोलते हुए पिछले 8 साल में हुईं लाठीचार्ज की घटनाएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि भाजपा 700 से ज्यादा किसानों की मौत की जिम्मेदार है। पूर्व सीएम ने कहा कि खुद सरकारी आंकड़े बताते हैं कि भाजपा सरकार के 8 साल में जातिवाद, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी बढ़ी है। बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, नशा, अपराध और महंगाई को बढ़ाना ही सरकार का 5 सूत्रीय एजेंडा है।
उन्होंने जनता से पूछा कि अनुसूचित वर्ग की 100-100 गज के प्लॉट की योजना किसने बंद की, ओबीसी की क्रीमीलेयर पर हमला किसने किया, गरीबों के बच्चों को शिक्षा के अधिकारों से वंचित करने के लिए 5 हजार स्कूल किसने बंद किए। पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि आदमपुर रैली में भाजपा नेताओं में हार की निराशा स्पष्ट नजर आई। सरकार के पास आदमपुर में गिनवाने लायक एक भी काम नहीं है। सरकार ने मान लिया कि उसने 8 साल में आदमपुर की अनदेखी की और विकास में भेदभाव किया। मैंने आदमपुर का हाथ कस के पकड़ लिया है, इसे किसी भी कीमत पर नहीं छोडू़ंगा। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान, राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा समेत अन्य नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश के लिए 20 से अधिक जनसभाएं कीं।
विज्ञापन

भाजपा को 5 एस पर घेरा
सीएम के 5 एस के एजेंडे पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि शिक्षा में 5 हजार स्कूल बंद किए, शिक्षकों पर लाठीजार्ज किया, स्वास्थ्य के नाम पर अस्पतालों में चिकित्सक, स्टाफ, दवा नहीं, प्रदेश में कोई सुरक्षित नहीं है। स्वाभिमान को हर स्तर पर तोड़ने का प्रयास किया। कुशासन को सुशासन बताने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन

पुरानी कैबिनेट व 46 विधायकों के साथ उतरे हुड्डा
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ उनकी पुरानी केबिनेट भी प्रचार के लिए पहुंची। जिसमें पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल, पूर्व परिवहन मंत्री आफताब अहमद,पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, पूर्व सीपीएस राव दान सिंह, पूर्व मंत्री आनंद दांगी,पूर्व मंत्री संपत सिंह के अलावा करीब 46 विधायक- पूर्व विधायकों ने कांग्रेस के लिए प्रचार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें