भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 20 जून से 22 जून तक तीन दिवसीय पंजाब दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह अमृतसर, जालंधर और लुधियाना में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। भाजपा पंजाब के प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
20 जून को नबीन अमृतसर पहुंचेंगे और श्री हरिमंदिर साहिब में मत्था टेकेंगे। वह जलियांवाला बाग, श्री दुर्ग्याणा मंदिर और श्री राम तीर्थ मंदिर के भी दर्शन करेंगे। शाम को वह जालंधर जाएंगे जहां उनका भव्य स्वागत होगा। 21 जून को वह लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद लुधियाना में भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। वह वरिष्ठ संगठनात्मक पदाधिकारियों, उद्योगपतियों और व्यापारिक समुदाय से संवाद करेंगे।
आगामी कार्यक्रम और उद्देश्य
22 जून को नबीन सांसदों, पूर्व सांसदों, विधायकों और युवा प्रतिनिधियों से मिलेंगे। इस दौरान एक युवा सम्मेलन का आयोजन भी होगा। वह भाजपा पंजाब के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और प्रदेश कोर ग्रुप के साथ बैठकें करेंगे। सरीन ने बताया कि यह दौरा पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को गति देगा। इससे समाज के विभिन्न वर्गों में भाजपा की पहुंच मजबूत होगी।