फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शाम या कल सुबह नामों पर लगाई जाएगी अंतिम मुहर

विज्ञापन
सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर चर्चा करते भाजपा नेता। - फोटो : hisar
विज्ञापन
हिसार। सीनियर व डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर चुनाव पर्यवेक्षक मनीष ग्रोवर ने रविवार को एक बैठक की, जिसमें पार्षदों के नाम पर गहन मंथन हुआ। डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में बीजेपी व जजपा समर्थित सभी पार्षदों के नामों पर चर्चा की गई। हालांकि बैठक में किसी भी नाम पर अंतिम मुहर नहीं लगाई गई। अब चुनाव पर्यवेक्षक सभी पार्षदों के साथ बैठक करने के बाद ही कोई अंतिम फैसला लेंगे। यह बैठक सोमवार शाम या मंगलवार सुबह होने की संभावना है।
विज्ञापन

इससे पहले दोनों पदों के चुनाव के लिए लगाए गए पर्यवेक्षक पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर रविवार शाम को हिसार पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी कार्यालय में विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, विधायक डॉ. कमल गुप्ता, जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र, मेयर गौतम सरदाना व जिला प्रभारी डॉ. ओमप्रकाश पहल के साथ बैठक की। बैठक में किसी भी पार्षद को आमंत्रित नहीं किया गया।
मेयर से पार्षदों का ब्योरा और बाकी से मांगी राय
बैठक में पर्यवेक्षक ने जहां एक ओर मेयर गौतम सरदाना से भी भाजपा समर्थित पार्षदों का पूरा ब्योरा मांगा तो वहीं डिप्टी स्पीकर, विधायक व जिलाध्यक्ष से पार्षदों को लेकर राय ली गई। हालांकि इस दौरान काफी पार्षद भी उम्मीद लगाए बैठै थे कि इस बैठक में उन्हें बुलाकर उनसे भी बातचीत की जाएगी। मगर किसी पार्षद को बैठक में बुलाया नहीं गया।
विज्ञापन

आज भाजपा व जजपा के जिलाध्यक्षों की भी होगी बैठक
प्रदेश में भाजपा व जजपा की गठबंधन सरकार है। निगम के 20 पार्षदों में से 15 भाजपा व एक जजपा समर्थित पार्षद है। दोनों पदों के चुनाव से पहले दोनों पार्टियों के जिलाध्यक्षों की भी बैठक होगी, जिसमें दोनों पदों के लिए एक राय बनाने के प्रयास किए जाएंगे। हालांकि अभी तक दोनों पार्टियों के समर्थित पार्षदों ने खुलकर इन पदों के लिए अपनी दावेदारी नहीं जताई है।
विज्ञापन

अभी किसी नाम पर मुहर नहीं
बैठक में सभी भाजपा समर्थित पार्षदों के नामों पर विचार विमर्श किया गया। अभी किसी नाम पर भी फाइनल मुहर नहीं लगी है।
-गौतम सरदाना, मेयर, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें