फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हिसार की सातों विधानसभा सीटों पर BJP के प्रत्याशी घोषित, पार्टी में भगदड़ शुरू; इस्तीफों की लगी झड़ी

Thu, 05 Sep 2024 08:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

कुलदीप बिश्नोई हिसार में दो सीट लेने में कामयाब रहे। उन्होंने आदमपुर से अपने बेटे भव्य बिश्नोई को टिकट दिलाया। नलवा से डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा को बरवाला शिफ्ट करा कर अपने सबसे निष्ठावान साथी रणधीर पणिहार को टिकट दिलाई।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी ने सात विधानसभा सीटों पर दूसरे दलों से आए पांच उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। सात उम्मीदवारों में से डॉ. कमल गुप्ता, कैप्टन अभिमन्यु ही भाजपा की विचारधारा के हैं। अनूप धानक जजपा, रणधीर पणिहार कांग्रेस,रणबीर गंगवा इनेलो, भव्य बिश्नोई कांग्रेस, विनोद भयाना कांग्रेस से भाजपा में आए थे।

विज्ञापन


प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता संघ के बल पर फिर से टिकट पाने में सफल रहे। टिकटों की घोषणा के साथ ही भाजपा में भी भगदड़ शुरू हो गई है। उकलाना से टिकट की दावेदार सीमा गैबीपुर, बरवाला से दावेदार जिला पार्षद महंत दर्शन गिरि ने पार्टी छोड़ने का एलान किया है। हिसार से टिकट मांग रहे तरुण जैन ने भी वीरवार को समर्थकों की बैठक बुला ली है।

भाजपा ने हिसार जिले की सभी सातों सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। हांसी से विनोद भयाना, नारनौंद से कैप्टन अभिमन्यु, आदमपुर से भव्य बिश्नोई की सीट लगभग तय मानी जा रही थी। हिसार सीट पर सावित्री जिंदल तथा डॉ. कमल गुप्ता के बीच मुकाबला चल रहा था। डॉ. कमल गुप्ता का शहर में विरोध बताया जा रहा था, जिसके चलते उनकी टिकट काटे जाने की पूरी संभावना बन रही थी।
विज्ञापन


उनकी जगह भाजपा दो बार मंत्री रह चुकी सावित्री जिंदल को मैदान में उतारना चाह रही थी। जानकारों का मानना है कि डॉ. कमल गुप्ता ने एक बार फिर संघम् शरणम् गच्छामि...को अपनाते हुए अपनी टिकट को पक्का करा लिया। नारनौंद में कैप्टन अभिमन्यु, आदमपुर से भव्य बिश्नोई और हांसी से विनोद भयाणा को अपनी पार्टी के किसी के बगावत करने की चिंता नहीं सता रही है।

Trending Videos

कुलदीप दो टिकट दिलाने में कामयाब...

कुलदीप बिश्नोई हिसार में दो सीट लेने में कामयाब रहे। उन्होंने आदमपुर से अपने बेटे भव्य बिश्नोई को टिकट दिलाया। नलवा से डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा को बरवाला शिफ्ट करा कर अपने सबसे निष्ठावान साथी रणधीर पणिहार को टिकट दिलाई। कुलदीप बिश्नोई ने 2019 के चुनाव के कांग्रेस में रहते हुए भी रणधीर पणिहार को नलवा से टिकट दिलाई थी, जिसमें रणधीर पणिहार भाजपा के रणबीर गंगवा से हार गए थे।

ओबीसी चेहरे के तौर पर एडजस्ट किए रणबीर गंगवा

भाजपा को हिसार जिले में एक ओबीसी को टिकट देनी थी, जिसमें रणबीर गंगवा भाजपा के पास सबसे बड़ा चेहरा था। उनको नलवा से शिफ्ट कर बरवाला भेजा गया है। बरवाला में कुम्हार समाज के अलावा सैनी सहित ओबीसी के वोटर की अच्छी संख्या है। बरवाला से कुम्हार समाज के रामनिवास घोड़ेला कांग्रेस की सरकार के समय विधायक रह चुके हैं।

मनोहरलाल ने जजपा विधायकों को दिलाया टिकट

पूर्व सीएम एवं केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल ने एक बार फिर से भाजपा में अपनी ताकत का अहसास कराया। अनूप धानक , रामकुमार गौतम का टिकट उनकी सिफारिश से दिया गया। भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया खुद की टिकट नहीं ले पाए। अपने साथी रणधीर धीरू को भी टिकट नहीं दिला सके।
विज्ञापन

भव्य सबसे युवा प्रत्याशी....

हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट में भाजपा की ओर से भव्य बिश्नोई सबसे युवा उम्मीदवार होंगे। भव्य बिश्नोई 31 साल के प्रत्याशी होंगे। सबसे अधिक आयु के प्रत्याशी 74 वर्षीय डॉ. कमल गुप्ता होंगे।

भाजपा ने हिसार जिले में किसी महिला को प्रत्याशी नहीं बनाया। पिछले 2019 के चुनाव में भाजपा ने उकलाना से महिला प्रत्याशी आशा खेदड़ को उतारा था। इस बार उकलाना से अनूप धानक को उम्मीदवार बनाया है।

यहां अपनों से ही टक्कर की आशंका ...
बरवाला में रणबीर गंगवा के समक्ष महंत दर्शन गिरि ,उकलाना में सीमा गैबीपुर अनूप धानक, हिसार में डॉ. कमल गुप्ता के सामने तरुण जैन लड़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें