फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिश्नोई सभा : 93 सदस्यों ने डाले वोट, मतपेटियां सील

विज्ञापन
Bishnoi Sabha: 93 members cast their votes, ballot boxes sealed - फोटो : Hisar
विज्ञापन
बिश्नोई मंदिर परिसर में रविवार को बिश्नोई सभा कार्यकारिणी के प्रधान, उपप्रधान व सचिव पद के लिए चुनाव हुए। इस दौरान 116 मतदाताओं में से 93 ने मतदान किया। चुनाव प्रक्रिया रविवार सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चली। इसके बाद चुनाव अधिकारी दीपक जैन की निगरानी में मतपेटियों को सील कर दिया गया। चुनाव का परिणाम हाईकोर्ट के आदेश के बाद घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को हुए चुनाव में दोपहर तक मतदान की रफ्तार कम रही। दोपहर 12:30 बजे तक केवल 35 सदस्यों ने मतदान किया। इसके बाद मतदान प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ी। गौरतलब है कि बिश्नोई सभा कार्यकारिणी की सदस्यता को लेकर हाईकोर्ट में केस विचाराधीन है, जिसकी अगली सुनवाई 29 अप्रैल को होगी। तब तक बिश्नोई सभा कार्यकारिणी का परिणाम घोषित नहीं किया जा सकता।
प्रधान पद के प्रत्याशी
- जगदीश चंद्र कड़वासरा
- चांदीराम पूनियां
- संजय ज्याणी
- कृष्ण बैनीवाल
उपप्रधान पद के प्रत्याशी
- आत्माराम जाजूदा
- सुरेंद्र कुमार
- अमरसिंह मांजू
- रामकुमार इशरवाल
---
सचिव पद के प्रत्याशी
- मनोहर लाल
- पालाराम करीर
- कृष्ण देव पंवार
----
मतदान कक्ष में जूते पहनकर आने का विरोध
रविवार सुबह 10 बजे बिश्नोई सभा कार्यकारिणी का चुनाव शुरू होने के एक घंटे बाद 88 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता भागीरथ लांबा भी मतदान करने पहुंचे। जैसे ही उन्होंने मतदान कक्ष में प्रवेश किया तो चुनाव अधिकारी सहित अन्य कर्मचारियों को जूते पहने देखकर उन्होंने एतराज जताया। भागीरथ लांबा का कहना था कि चुनाव कक्ष में गुरु जम्भेश्वर महाराज की फोटो लगी हुई है, जिनके सामने जूते पहनकर जाना वर्जित है। इस सवाल पर चुनाव अधिकारी दीपक जैन कोई जवाब नहीं दे सकें, लेकिन बाद में उन्होंने अन्य कर्मचारियों से इस बारे में सवाल-जवाब किए।
विज्ञापन

685 लोगों ने खटखटाया है हाईकोर्ट का दरवाजा
बिश्नोई सभा कार्यकारिणी की स्थायी सदस्यता को लेकर 685 लोगों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, जिसमें उन्होंने बिश्नोई सभा कार्यकारिणी का सदस्य होने का दावा किया है। मगर उनके इस दावे को जिला रजिस्ट्रार ने नकार दिया था और कोई प्रमाण न होने का हवाला देकर 685 लोगों की सदस्यता रद्द कर दी थी। इसके बाद इन 685 लोगों ने हाईकोर्ट में केस डाला था, जिसकी अगली सुनवाई 29 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन

चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। बिश्नोई मंदिर के एक कमरे में मतपेटियां सील की गई हैं और उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट किया जा चुका है।
- दीपक जैन, चुनाव अधिकारी।

Bishnoi Sabha: 93 members cast their votes, ballot boxes sealed- फोटो : Hisar

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें