महासभा के सरंक्षक कुलदीप बिश्नोई की ओर से जारी एक पत्र कहा कि देवेंद्र बुडिया द्वारा पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया में तथ्यहीन, झूठी व समाज को बांटने वाली बातें कहीं जा रही है। जिससे समाज में बिखराव टकराव की संभावनाएं नजर आ रही हैं। मेरे पास निजी तौर पर साधु संतों, पदाधिकारियों व राजनीतिक व्यक्तियों की काफी शिकायतें आ रही हैं। निर्माण कार्य में टेंडर प्रक्रियाओं का भी पालन नहीं किया गया। महासभा का संरक्षक होने के नाते मैं तुरंत प्रभाव से देवेंद्र बुडिया को पदमुक्त करता हूं। एक पांच सदस्यीय कमेटी का सुभाष देहड़ू की अध्यक्षता की में गठन करता हूूं। जो मामले में जांच कर सारे तथ्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। तब महासभा के दैनिक कार्याें को सुचारु चलाने के लिए परसाराम बिश्नोई को अगले चुनाव तक प्रधान नियुक्त करता हूं।
देवेंद्र बुडिया की ओर से जारी लेटर में कहा गया है कि आप महासभा के सरंक्षक पद पर है। यह सम्मानित पद है। ऐसे पद पर बिश्नोई समाज का गौरव होता है। आप पर अपने पुत्र का अंतरजातीय विवाह करने का सत्य आरोप है। जिससे संपूर्ण बिश्नोई समाज में भारी रोष है। ऐसी स्थिति में इस पर नहीं रह सकते। आपको अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के संरक्षक पद से पदमुक्त किया जाता है।