फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana:पूर्व CM भजनलाल पर टिप्पणी से बिश्नोई समाज में उबाल, MP रेखा शर्मा बोलीं-मेरा इरादा अपमान करना नहीं था

Sun, 26 Apr 2026 12:00 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

बिश्नोई सभा के प्रधान जगदीश कड़वासरा ने कहा कि पंचकूला नगर निगम चुनाव के दौरान रेखा शर्मा ने चौधरी भजनलाल के शासनकाल को 'गुंडागर्दी' वाला बताकर अपनी गिरी हुई मानसिकता का परिचय दिया है।
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी भजनलाल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी भजनलाल के शासनकाल को लेकर की गई विवादित टिप्पणी ने तूल पकड़ लिया है। बिश्नोई सभा, हिसार के पदाधिकारियों ने एक पत्रकारवार्ता आयोजित कर इस पर कड़ा रोष जताया और रेखा शर्मा से तुरंत माफी की मांग की।

विज्ञापन


तुच्छ भाषा का प्रयोग निंदनीय
बिश्नोई सभा के प्रधान जगदीश कड़वासरा ने कहा कि पंचकूला नगर निगम चुनाव के दौरान रेखा शर्मा ने चौधरी भजनलाल के शासनकाल को 'गुंडागर्दी' वाला बताकर अपनी गिरी हुई मानसिकता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा, "स्वर्गीय भजनलाल जी ने अपना पूरा जीवन जनसेवा और प्रदेश के विकास में लगाया। उनके बारे में ऐसी तुच्छ भाषा का इस्तेमाल करना न केवल गलत है, बल्कि उनके संस्कारों पर भी सवाल खड़े करता है।"

माफी की मांग
जगदीश कड़वासरा ने रेखा शर्मा को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपने बयानों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिश्नोई समाज अपने जननायक के अपमान को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवादित टिप्पणी पर रेखा शर्मा की सफाई

पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के शासनकाल को लेकर दिए गए अपने बयान पर मचे बवाल के बाद, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने अब इस मामले में अपनी स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा कि उनके बयानों को गलत तरीके से पेश किया गया है और उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष की गरिमा को ठेस पहुंचाना नहीं था।

व्यक्ति नहीं, कार्यशैली पर टिप्पणी
रेखा शर्मा ने स्पष्ट किया कि उन्होंने भाषण के दौरान जो कहा था, वह तत्कालीन सरकार के काम करने के तरीके के बारे में था। उन्होंने कहा कि कई बार काम करने का तरीका और व्यक्ति एक ही हो जाते हैं। जब आप व्यवस्था की आलोचना करते हैं, तो नाम लेना मजबूरी बन जाता है।

नाम को लेकर भ्रम
सांसद ने बताया कि वह श्याम लाल बंसल का जिक्र कर रही थीं और 'बंस' शब्द पर रुक गई थीं, जिसके बाद उन्होंने दूसरे नाम लिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्होंने बंसी लाल जी का नाम नहीं लिया था और लोगों ने उनकी बात का गलत मतलब निकाला।



किरण चौधरी से बातचीत
अपनी सहेली और भाजपा नेता किरण चौधरी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने इस संबंध में किरण चौधरी से व्यक्तिगत रूप से बात की है। रेखा शर्मा ने कहा कि किरण मेरी दोस्त हैं और मैंने उन्हें स्पष्ट कर दिया है कि मैं अपनी कही बातों की जिम्मेदारी लेती हूं, लेकिन मेरा इरादा वह नहीं था जो प्रचारित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें