फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बिश्नोई समाज ने लिया रेखा शर्मा के कार्यक्रमों में विरोध का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौधरी भजनलाल के कार्यकाल पर विवादित टिप्पणी से भाजपा की राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा के प्रति बिश्नोई समाज में रोष है। रविवार को बिश्नोई मंदिर में आयोजित बिश्नोई सभा के बैठक में रेखा शर्मा से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने और ऐसा नहीं करने पर उनके कार्यक्रमों में विरोध का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में बिश्नोई सभा, हिसार के प्रधान जगदीश कड़वासरा ने कहा कि रेखा शर्मा को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। नहीं मांगी तो उनके जहां भी कार्यक्रम होंगे वहां बिश्नोई समाज विरोध करेगा। राजाराम खिचड़, निहाल सिंह गोदारा, जीव रक्षा सभा हिसार के चंद्र सिंह और जगदीश सुथार ने कहा कि चौधरी भजनलाल परिवार का प्रभाव हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश में है। इनके परिवार की बदौलत ही राजस्थान में बिश्नोई समाज के 22 हल्कों में भाजपा ने जीत हासिल की। रेखा शर्मा की टिप्पणी से बिश्नोई समाज के साथ 36 बिरादरी को ठेस पहुंची है। वे माफी नहीं मांगती हैं तो बिश्नोई समाज पंचायत कर बड़ा फैसला लेगा।आत्माराम, मार्केट कमेटी आदमपुर प्रधान ठाकरदत्त व अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे। गौरतलब है कि रेखा शर्मा ने एक कार्यक्रम में भजनलाल के शासन को बदमाशी और गुंडागर्दी वाला दौर बताया था।
दूसरों की मेहरबानी से सांसद बने वे लोग कर रहे टिप्पणी : भव्य
कुलदीप बिश्नोई के बेटे पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई ने आदमपुर दौरे के दौरान कहा कि चौ.भजन लाल को राजनीति में पीएचडी माना गया है। उन पर वो लोग टिप्पणी कर रहे हैं जो दूसरों की मेहरबानी से राज्यसभा सदस्य बने हैं।
विज्ञापन

विधायक पनिहार ने कहा सीएम से करूंगा मुलाकात
कुलदीप बिश्नोई के करीबी भाजपा विधायक रणधीर पनिहार ने कहा है कि वह इस मामले को मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और केंद्रीय नेतृत्व के सामने उठाकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। रेखा शर्मा जैसी वरिष्ठ नेता को इस तरह की टिप्पणी करने से पहले सोचना चाहिए था। नलवा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 से जिला पार्षद प्रतिनिधि अनिल शर्मा ने आरोप लगाया कि सत्ता के घमंड में चूर मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक और सांसद मर्यादा की सीमाएं लांघ रहे हैं। पूर्व चेयरमैन नरेश जांगड़ा ने बिश्नोई धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि रेखा शर्मा का बयान निंदनीय है। उन्होंने सत्ता के अहंकार में नैतिकता की सभी मर्यादाओं का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें