फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नवनियुक्त एएलएम का बायोमीट्रिक सत्यापन शुरू

विज्ञापन
बायोमेट्रिक हाजिरी लगाते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
हिसार। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश के बाद संशोधित परिणाम के आधार पर भर्ती हुए असिस्टेंट लाइनमैन (एएलएम) का बायोमीट्रिक सत्यापन सोमवार को किया गया।
विज्ञापन

निगम में करीब 110 युवाओं को इस पद पर नियुक्ति मिली है जिन्हें लगभग एक माह पहले जॉइन कराया गया था। अब इनका बायोमीट्रिक सत्यापन कराया जा रहा है। सोमवार को सुबह करीब 11:30 बजे प्रक्रिया शुरू हुई जो शाम 5 बजे तक चली। पहले दिन 70 से अधिक युवाओं ने सत्यापन कराया। शेष एएलएम को आगे सत्यापन का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें