फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार शॉपिंग कर लौट रही टीचर का झपटकर फरार

Thu, 04 May 2017 12:25 AM IST
amarujala/Hisar
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सुंदर नगर में मंगलवार रात बाइक सवार दो युवक मोहल्ले की महिला अभिलाषा का पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में मोबाइल फोन, 3000 रुपये और कुछ जरूरी कागजात थे। पुलिस ने केस दर्ज किया है।      
विज्ञापन

सुंदर नगर निवासी अभिलाषा ने पड़ाव चौकी में शिकायत दी कि वह एक निजी स्कूल में टीचर है। वह मंगलवार रात आठ बजे मार्केट से शॉपिंग कर स्कूटी पर लौट रही थी। वह जब पावर हाउस के पास पहुंची तो पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने झपट्टा मारकर उसका पर्स छीन लिया और बाइक समेत फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया, मगर झपटमारों को कोई पकड़ नहीं पाया। टीचर ने बताया कि पर्स में एक मोबाइल फोन, 3000 रुपये, पैन कार्ड, आधार कार्ड, दो पैन ड्राइव और दो चाबियां थीं। सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो अज्ञात युवकों पर झपटमारी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने झपटमारों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें