फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शुक्रवार को हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। सुबह करीब 10 बजे मिल गेट एरिया कैंची चौक के पास एक ऑटो ने बाइक को टक्कर मार दी है। इस हादसे में बाइक सवार न्यू जवाहर नगर निवासी बीर सिंह की मौत हो गई व उसका भाई रामनिवास बुरी तरह घायल हो गया। वहीं दूसरे हादसे में ढंढूर गांव के पास कार की टक्कर लगने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

खरकड़ी गांव निवासी 45 वर्षीय रामनिवास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मजदूरी करता है। बीर सिंह उसकी बुआ का लड़का है। वह अपने परिवार के साथ न्यू जवाहर नगर में रहता है। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजकर 50 मिनट पर बीर सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर सेक्टर 1-4 की ओर जा रहे थे। उस समय रामअवतार बाइक चला रहा था। रामअवतार ने बताया कि जब वे कैंची चौक के पास पहुंचे तो एक तेज गति से आ रहे ऑटो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे सड़क पर गिर गए। दोनों को काफी चोटें आई है। इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन व कुछ स्थानीय लोग हमें नागरिक अस्पताल में लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने बीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। ऑटो चालक ऑटो सहित मौके से भाग गया। शिकायत पर एचटीएम थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
------
कार की टक्कर से महिला की मौत
- ढंढूर निवासी बजरंग ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार को शाम करीब सवा 7 बजे वह अपनी चाची लक्ष्मी देवी के साथ बीएसएफ कैंप के पास स्थित बाबा पीर पर पूजा करने आए थे। तभी एक तेज गति से आ रही स्विफ्ट कार ने मेरी चाची लक्ष्मी को टक्कर मार दी। कार चालक मौके से फरार हो गया। डायल 112 की टीम की मदद से लक्ष्मी को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज लेकर आए। डॉक्टरों ने लक्ष्मी देवी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें