फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आरक्षण आंदोलन में सजायाफ्ता दलजीत और साथियों पर गोली चलाने का चौथा आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। जाट आरक्षण आंदोलन में सजायाफ्ता सिसाय निवासी दलजीत सिहाग व उसके साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग करने आरोप में सिसाय पुल पुलिस चौकी ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रोहतक को गांव निंदाना निवासी अशोक उर्फ शौकी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी अशोक उर्फ शौकी को रोहतक की सुनारियां जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपी को शुक्रवार कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से फायरिंग करने के अन्य आरोपियों तथा हथियारों के बारे में पूछताछ की जाएगी। बता दें 5 मई 2022 को दलजीत सिसाय व उसके साथियों पर हत्या करने के इरादे से सैनीपुरा फ्लाईओवर के पास कुछ लोगों ने फायरिंग की थी। दलजीत सिसाय व उसके साथी काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें