फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गांव भेरिया के मोड़ पर बुधवार रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार पातन निवासी करीब 31 वर्षीय संदीप की मौत हो गई। सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर वीरवार को हिसार नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। संदीप इकलौता था।
विज्ञापन

मामले में आजाद नगर थाना पुलिस ने पातन गांव निवासी विनोद कुमार की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में विनोद ने बताया कि वह हिसार में प्राइवेट नौकरी करता है। बुधवार रात को वह अपनी बाइक पर सवार होकर पातन से चौधरीवास मंदिर में जा रहा था। उस दौरान रात करीब 9 बजे भेरिया मोड़ पर सड़क पार करने के लिए बाइक रोकी। उसी दौरान सिवानी की तरफ से एक बाइक पर सवार उसके चाचा के बेटे पातन निवासी संदीप व खेत में पड़ोसी जयबीर को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त लगी कि बाइक को कार कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गई। घायलों को 112 नंबर पर व एंबुलेंस पर सूचित कर नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। विनोद ने बताया कि संदीप व जयबीर पनिहार चक में एक फैक्टरी में काम करते थे। हादसे के वक्त वह काम से ही वापस घर लौट रहे थे। संदीप शादीशुदा था। उसके आठ वर्षीय एक बेटा व 11 वर्षीय एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें