फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ के नीचे दबने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। बारिश में जींद हांसी रोड पर पेड़ गिरने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। मृतक के शव का हांसी के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की।
विज्ञापन

बड़सी निवासी ईश्वर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका भाई 48 वर्षीय देशराज व उसका दोस्त बिजेंद्र रविवार को कैथल जिले के दयोहरा में रिश्तेदारी में शोक व्यक्त करने के लिए गए हुए थे। शाम को वापिस घर लौटते समय जब वो भैणी अमीरपुर के पास पहुंचे तो हल्की आंधी व बारिश के कारण एक सफेदे का पेड़ उनकी बाइक पर गिर गया। हादसे में देशराज की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक चला रहे बिजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे नारनौंद के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया जहां से उसकी गंभीर हालात को देखते हुए उसे हिसार रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें