गांव काबरेल निवासी 22 वर्षीय मोनू बाइक पर अपने गांव से हिसार की ओर आ रहा था। इसी बीच जब वह गांव मात्रश्याम के पास पहुंचा तो रोडवेज की बस से बाइक टकरा गई।
हिसार में शनिवार सुबह कोहरे के चलते गांव मात्रश्याम के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव काबरेल निवासी 22 वर्षीय मोनू बाइक पर अपने गांव से हिसार की ओर आ रहा था। इसी बीच जब वह गांव मात्रश्याम के पास पहुंचा तो रोडवेज की बस से बाइक टकरा गई। मोनू राज मिस्त्री का काम करता था और दो बेटियों का पिता था। वहीं हिसार-दिल्ली रोड पर ब्लू बर्ड के पास टंफर से ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर हो गई। हादसे में किसी को चोट नहीं आई। करीब दस दिन कोहरे का प्रभाव नहीं था। शनिवार की सुबह अचानक कोहरा छा गया।