फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दंपति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हादसे में पति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव लुदास के पास बाइक सवार दंपती को तेज रफ्तार गाड़ी के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने घायल पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज किया है। शिकायत में भिवानी के बड़वा निवासी किताबो ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह अपने पति सुरजीत के साथ बाइक पर टोहाना में रिश्तेदारी से वापस आ रही थी। शाम करीब पांच बजे लुदास गांव के पास एक तेज रफ्तार गाड़ी के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों घायलों को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सुरजीत को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने किताबों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें