फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बीकानेर-हिसार ट्रेन 20 को चूरू-हिसार के बीच रहेगी रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बीकानेर मंडल के सादुलपुर यार्ड में समपार फाटक संख्या ए 142 पर आरयूबी निर्माण कार्य एवं दूधवाखारा- आसलू स्टेशनों के मध्य तकनीकी कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। ट्रेन संख्या 54316 हिसार-रेवाड़ी, ट्रेन संख्या 54315 रेवाड़ी-हिसार 20 सितंबर को रद्द रहेगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 54604 लुधियाना-चूरू 19 सितंबर व 20 सितंबर को लुधियाना से प्रस्थान करेगी और हिसार तक ही संचालित होगी। यह ट्रेन हिसार-चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 54605 चूरू-लुधियाना 20 और 21 सितंबर को चूरू के स्थान पर हिसार से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 14897 बीकानेर-हिसार 20 सितंबर को बीकानेर से प्रस्थान करेगी और चूरू तक ही संचालित होगी। यह ट्रेन चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 14898 हिसार-बीकानेर 21 सितंबर को हिसार के स्थान पर चूरू से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन हिसार-चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 14891 जोधपुर-हिसार 20 सितंबर को जोधपुर से प्रस्थान करेगी और चूरू तक ही संचालित होगी। यह ट्रेन चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन संख्या 14892 हिसार-जोधपुर 21 सितंबर को हिसार के स्थान पर चूरू से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन हिसार-चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 54309 दिल्ली-हिसार 20 सितंबर को दिल्ली से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-भिवानी-हिसार होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा भिवानी स्टेशन पर ठहराव करेगी। ट्रेन संख्या 07717 तिरुपति-हिसार रेलसेवा 17 सितंबर को तिरुपति से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग वाया रींगस-रेवाड़ी-भिवानी-हिसार होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग मेें यह रेलसेवा नीमकाथाना, नारनौल, रेवाड़ी व भिवानी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
ट्रेन संख्या 04717 हिसार-तिरुपति 20 सितंबर को हिसार से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग वाया हिसार-भिवानी-रेवाड़ी-रींगस होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा भिवानी, रेवाड़ी, नारनौल, नीमकाथाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन संख्या 19808 सिरसा-कोटा 20 सितंबर को सिरसा से अपने निर्धारित समय से 1 घंटे 15 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 14892 हिसार-जोधपुर 20 सितंबर को हिसार से अपने निर्धारित समय से 1 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें