फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सिवानी में कूड़ा निस्तारण में बड़ा फर्जीवाड़ा, एक ही डंपर को 40 बार तौलकर बनाईं पर्चियां

Mon, 07 Jul 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
सिवानी धर्म कांटा पर बार-बार तौले जा रहे डंपर।
विज्ञापन
सिवानी मंडी। नगर पालिका द्वारा ठेके पर करवाए जा रहे कूड़ा निस्तारण कार्य में बड़े घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। आरोप है कि एक ही डंपर का बार-बार तौल करवाकर 40 डंपरों का कचरा उठाया दिखाया गया जबकि वास्तविक रूप से कूड़ा उठाया ही नहीं गया था। ग्रामीणों की सतर्कता से यह खेल रविवार को उजागर हुआ।
विज्ञापन

गोशाला के सामने बने धर्म कांटे पर यह गड़बड़ी सामने आई। ग्रामीणों सोमवीर सोलंकी, रोहित बागड़ी, रमेश कोठारी पूर्व वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि, सनी डाबला, प्रीतम सोलंकी, नरेश गोस्वामी व अन्य ने देखा कि एक ही डंपर हर 5 से 7 मिनट में तौला जा रहा है लेकिन कूड़ा निस्तारण स्थल तक वह गया ही नहीं।
पूछताछ में चालक ने कबूल किया कि गाड़ी को 40 बार तौलवाकर सिर्फ पर्ची ली जाती है और असल में सिर्फ दो-तीन बार ही कचरा खाली किया जाता है। बार-बार तौलने से कचरा गाड़ी में फंस जाता है, इसलिए हम यही तरीका अपनाते हैं। जब ग्रामीणों ने तौल की पर्चियां मांगीं तो धर्म कांटा संचालक उन्हें जेब में डालकर भागने लगा, जिससे पूरा मामला संदिग्ध हो गया। ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर पूरे फर्जीवाड़े के सबूत जुटा लिए।
विज्ञापन

जैसे ही मामला उजागर हुआ, ठेकेदार के कर्मचारियों ने तुरंत असली तरीके से कूड़ा उठाना शुरू किया और धर्म कांटे से तौल करवाकर उसे निस्तारण स्थल तक पहुंचाया। ग्रामीणों का कहना है कि यह गड़बड़ी एक दिन की नहीं बल्कि लंबे समय से चल रही है जिससे सरकार को लाखों रुपये का चूना लगाया जा रहा था। वहीं नगर पालिका सचिव सुनील कौशिक ने कहा कि शिकायत मिली है। जांच के बाद यदि गड़बड़ी पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ठेकेदार बोला-मुझे जानकारी नहीं
ठेकेदार राहुल मलिक ने कहा कि मुझे इस मामले की जानकारी नहीं है। चालकों से बात करूंगा और जांच कराऊंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें