फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जुलूस के साथ सेक्टर-15 पहुंचे भव्य बिश्नोई

विज्ञापन
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष को जलूस के साथ उनके आवास की ओर लेकर जाते भाजपा कार्यकर्ता। 
विज्ञापन
हिसार। भाजपा हरियाणा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई के हिसार पहुंचने पर शनिवार को कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने स्वागत किया। जिंदल चौक पर फूल-मालाओं, पगड़ी और पुष्पवर्षा से अभिनंदन के बाद कार्यकर्ता मोटरसाइकिलों व वाहनों के काफिले के साथ खुली जीप में उन्हें जुलूस के रूप में सेक्टर-15 स्थित आवास तक लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

आवास पर भव्य बिश्नोई ने कहा कि प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना जिले के युवा कार्यकर्ताओं के लिए सम्मान की बात है। संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं से संवाद बनाए रखना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर विधायक रणधीर सिंह पनिहार, मंत्री रणबीर गंगवा, भाजपा जिलाध्यक्ष आशा खेदड़ सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें