फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: डाक विभाग का पुनर्गठन, हिसार और सिरसा में बने अलग-अलग मंडल

Mon, 02 Nov 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। डाक सेवाओं के प्रशासनिक ढांचे को अधिक चुस्त और व्यवस्थित बनाने के लिए भारतीय डाक विभाग ने हिसार डाक मंडल का पुनर्गठन कर दिया है। रविवार से सिरसा और फतेहाबाद जिलों को मिलाकर नया सिरसा डाक मंडल अस्तित्व में आ गया है।
विज्ञापन

इसका मुख्यालय सिरसा में बनाया गया है। इस बदलाव के बाद अब हिसार और हांसी जिलों के 214 डाकघरों का संचालन हिसार मंडल करेगा जबकि सिरसा और फतेहाबाद के 301 डाकघरों की जिम्मेदारी नए सिरसा मंडल को सौंपी गई है।

हिसार मंडल के अधीक्षक डाकघर अनिल कुमार रोज ने बताया कि पहले हिसार डाक मंडल में चारों जिले शामिल थे। पुनर्गठन के बाद इसे दो स्वतंत्र मंडलों में विभाजित किया गया है। विभाग का मानना है कि इससे प्रशासनिक प्रबंधन और निगरानी व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी। साथ ही विभागीय योजनाओं और सुविधाओं को आमजन तक बेहतर ढंग से पहुंचाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


सिरसा मंडल में 301 डाकघर शामिल :
नवगठित सिरसा डाक मंडल में एक प्रधान डाकघर, 34 उप डाकघर और 266 शाखा डाकघर शामिल किए गए हैं। वहीं हिसार डाक मंडल के अधीन एक प्रधान डाकघर, 33 उप डाकघर और 180 शाखा डाकघर रहेंगे। इस प्रकार दोनों मंडलों के बीच डाकघरों का प्रशासनिक बंटवारा पूरा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें