फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉटरी या एसएमएस पुरस्कारों से रहें सावधान : एसपी

Sun, 12 Oct 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से लॉटरी, इनाम या एसएमएस पुरस्कारों के झांसे में न आने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने कहा कि ऐसे सभी संदेश या कॉल 100 प्रतिशत फर्जी और धोखाधड़ीपूर्ण होते हैं।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि हाल के दिनों में साइबर ठगों द्वारा लॉटरी जीतने, मोबाइल कंपनी या बैंक से इनाम मिलने, या सरकारी योजना में चयन होने का झांसा देकर ठगी करने के कई मामले सामने आए हैं। ठग कॉल, एसएमएस, ईमेल या सोशल मीडिया संदेशों के माध्यम से लोगों को बड़ी राशि या महंगी कार जीतने का भ्रम पैदा करते हैं। इसके बाद वे रजिस्ट्रेशन फीस, टैक्स या प्रोसेसिंग चार्ज के नाम पर पैसे मंगवाते हैं और राशि मिलते ही संपर्क तोड़ देते हैं।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि कोई भी सरकारी विभाग, बैंक या प्रतिष्ठित कंपनी किसी व्यक्ति को बिना भागीदारी के इनाम या लॉटरी नहीं देती। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि ऐसे किसी संदेश पर भरोसा न करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी या बैंक विवरण किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें