फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉल फॉरवर्डिंग स्कैम से रहें सावधान, विशेष कोड न करें डायल: एसपी

Sun, 22 Nov 2026 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हांसी श्री विनोद कुमार, आईपीएस ने कॉल फॉरवर्डिंग स्कैम को लेकर विशेष एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने आमजन को अनजान व्यक्तियों के कहने पर मोबाइल में कोई भी विशेष कोड डायल नहीं करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि साइबर ठग कभी कूरियर कर्मचारी तो कभी डिलीवरी एजेंट बनकर फोन करते हैं और पार्सल पहुंचाने या पता सत्यापन के बहाने लोगों से विशेष कोड डायल करवाते हैं।
एसपी के अनुसार ठग लोगों को *21, *61, *67 और *401 जैसे कोड डायल करने के लिए कहते हैं। इससे मोबाइल पर कॉल फॉरवर्डिंग सेवा सक्रिय हो सकती है और आने वाली कॉल दूसरे नंबर पर डायवर्ट हो सकती हैं। ठग इसका दुरुपयोग कर बैंकिंग सत्यापन कॉल और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं हासिल करने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने लोगों को अनजान कोड डायल न करने, समय-समय पर मोबाइल की कॉल सेटिंग जांचने और अनधिकृत कॉल फॉरवर्डिंग सक्रिय मिलने पर मोबाइल ऑपरेटर से संपर्क करने की सलाह दी है। इसके अलावा किसी के साथ ओटीपी, एटीएम पिन, सीवीवी और बैंक खाते की जानकारी साझा न करने तथा अनजान लिंक पर क्लिक करने या संदिग्ध एप इंस्टॉल करने से बचने के लिए कहा है।
ठगी का शिकार होने पर 1930 पर करें कॉल
एसपी ने कहा कि साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता जरूरी है। साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करवाएं। उन्होंने लोगों से अपने परिवार और आसपास के नागरिकों को भी साइबर ठगी के नए तरीकों के प्रति जागरूक करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें