फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउस की बैठक से पहले पार्षद बनाएंगे अफसरों को घेरने की रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम की 29 मार्च को होने वाली हाउस की बैठक में इस बार पार्षद अधिकारियों को घेरने के मूड में है। यही नहीं इसे लेकर पार्षदों ने एक भाईचारा बैठक भी बुलाई है। 25 मार्च को होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता पार्षद अनिल जैन करेंगे। इस दौरान सभी पार्षद हाउस की बैठक में अधिकारियों को घेरने की रणनीति तैयार करेंगे। उधर अभी तक 23 में से 11 पार्षदों ने ही हाउस की बैठक को लेकर अपने एजेंडे जमा करवाए हैं, जबकि 18 मार्च तक सभी पार्षदों को अपने एजेंडे जमा करवाने थे। बता दें कि इससे पहले पिछले वर्ष 12 नवंबर को हाउस की बैठक हुई थी। इस दौरान दो दिनों तक नगर निगम के अलावा अन्य विभागों से जुड़े एजेंडों पर चर्चा की गई थी।
विज्ञापन

पार्षदों का कहना-बैठक में पास होने वाले एजेंडों पर नहीं होता काम
मेयर गौतम सरदाना की तरफ से हाउस की बैठक के लिए सभी पार्षदों को अपने एजेंडे जमा करवाने को लेकर 14 मार्च को पत्र जारी किया गया था। इसके साथ ही पार्षदों में हलचल शुरू हो गई थी। वार्डों में विकास कार्य न होने पर पार्षदों में इस कदर नाराजगी है कि सत्ता व विपक्ष सभी पार्षद भाईचारे की इस बैठक में भाग लेंगे। ज्यादातर पार्षदों का कहना है कि उनके वार्डों में नगर निगम के अलावा अन्य विभागों के काम नहीं होते हैं। अन्य विभागों के अधिकारी उन्हें गंभीरता से नहीं लेते। हर बार हाउस की बैठक में अधिकारी वादे करके जाते हैं कि उनके विभाग से जुड़े एजेंडों को सिरे चढ़ाया जाएगा लेकिन उनके वादे झूठे ही निकलते हैं। बैठक में पास होने वाले ज्यादातर एजेंडों पर काम ही नहीं किया जाता। ऐसे में हाउस की बैठक करने का क्या औचित्य है।
बैठक में बजट के रखने की भी संभावना
इसी बैठक के दौरान नए वित्त वर्ष का बजट रखने की भी संभावना है। उधर निगम की अकाउंट शाखा के कर्मचारी व अधिकारी बजट तैयार करने में जुटे हुए हैं। हालांकि पार्षदों का कहना है कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है कि इस बैठक में बजट रखा जाएगा या नहीं। पार्षदों की मानें तो बजट के लिए अलग से विशेष बैठक करने का प्रावधान होता है।
विज्ञापन

भाईचारे की बैठक में सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के शामिल होने पर संशय
हालांकि भाईचारे की इस बैठक को लेकर सभी 23 पार्षदों को निमंत्रण दिया गया है, जिसमें सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के अलावा मनोनीत पार्षद भी हैं। मगर बैठक में सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के शामिल होने पर संशय की स्थिति बनी हुई है। उधर बैठक का नेतृत्व कर रहे पार्षद अनिल जैन की मानें तो सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर भी पार्षद ही हैं। इस लिहाज से उन्हें भी बैठक में जरूर शामिल होना चाहिए।
भाईचारे की यह बैठक 25 मार्च को सुबह नगर निगम कार्यालय के पार्षद कक्ष में होगी। बैठक में पता चलेगा कि किस पार्षद को कौन से विभाग से ज्यादा परेशानी है। सभी पार्षदों की बात सुनने के बाद ही फैसला किया जाएगा कि हाउस की बैठक को लेकर पार्षदों का कैसा रुख रहेगा। - अनिल जैन, पार्षद, वार्ड-1
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें