फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जीजेयू में दाखिले से पहले जानिए कोर्स की पूरी डिटेल, लिंक हुआ एक्टिव

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में नए सेशन से दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। दाखिला लेने से पहले अब छात्र जिस भी कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, उसकी पूरी जानकारी वह पहले ही हासिल कर सकेंगे। इसके लिए यूनिवर्सिटी ने आधिकारिक वेबसाइट पर एक लिंक दिया है, जिसमें विद्यार्थी को अपनी पूरी डिटेल भरकर सबमिट करना होगा। जीजेयू प्रशासन ने विद्यार्थियों के दाखिलों के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस साल कई नए कोर्स भी शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन




डिटेल भरकर जानकारी पा सकते हैं विद्यार्थी

विश्वविद्यालय की साइट पर जाकर विद्यार्थी को दाखिले के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा इसके बाद एक फार्म ओपन होगा, जिसमें विद्यार्थी को अपनी डिटेल जिसमें विवि की ओर से चल रहे कोर्स का नाम, अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद विवि की तरफ से विद्यार्थी के ईमेल या फोन नंबर पर संपर्क किया जाएगा, और कोर्स से जुड़ी सारी जानकारी दी जाएगी। हालांकि दाखिले के लिए ऑनलाइन पोर्टल अभी ओपन नहीं हुआ है, लेकिन इससे पहले ही छात्र कोर्स की डिटेल्स, एलीजिबिलिटी और बाकी जरूरी बातों को जान सकेंगे।



दाखिलों के लिए अगल-अलग विभागों की बनाई जाएंगी कमेटी

जीजेयू में दाखिले शुरू होने के बाद विद्यार्थियों के लिए हर विभाग की अगल से कमेटी भी बनाई जाएगी। इसके लिए कोऑर्डिनेटर भी नियुक्त किए जाएंगे। विद्यार्थियों को दाखिले से संबंधित किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इनकों पूरी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा विवि में विद्यार्थियों के लिए 12वीं के बाद कॅरिअर से जुड़ी जानकारी देने के लिए सेमिनार का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन


जीजेयू में दाखिले लेने वाले विद्यार्थियों को दाखिले से संबंधित किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। अलग-अलग विभागों के अनुसार कमेटी बनाई जाएगी और कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए जाएंगे। नए सत्र से विवि में कई कोर्स भी नए शुरू किए जाएंगे। - प्रो. नरसी राम बिश्नोई, कुलपति, जीजेयू।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें