फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार चुनाव : प्रधान पद को लेकर आए चार नामांकन

Tue, 24 Nov 2015 01:37 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार बार एसोसिएशन के प्रधान और सचिव पद के चुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को प्रधान पद के लिए तीन और सचिव पद के लिए दो वकीलों ने नामांकन भरा।
विज्ञापन


अब तक प्रधान के लिए चार और सचिव पद के लिए पांच नामांकन भरे जा चुके हैं। निर्वाचन अधिकारी मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच करेंगे। नामांकन भरने वाले 26 नवंबर तक अपना नाम वापस ले सकते हैं।

इसके बाद तय होगा कि प्रधान व सचिव पद की दौड़ में कितने लोग हैं।

चुनाव अधिकारी एडवोकेट ओएन कौशिक और असिस्टेंट चुनाव अधिकारी ब्रिजेश, राजबीर ने बताया कि प्रधान और सचिव पद के लिए चार दिसंबर को मतदान होगा।

उन्होंने बताया कि नामांकन के दूसरे दिन प्रधान पद के लिए एडवोकेट वीरेंद्र कुमार मलिक, एडवोकेट सुभाष मित्तल, एडवोकेट सुरेंद्र सिंह बेनीवाल ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन


सचिव पद के लिए एडवोकेट सुनील पूनिया और एडवोकेट योगेश सिहाग ने अपना नामांकन भरा। उन्होंने बताया कि नामांकन की जांच मंगलवार को की जाएगी।

इस मौके पर पर वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र सिंह नैन, सुनील तिवारी, विनोद गोयत, मुनीष बंसल, योगेंद्र आर्य, राहुल गोदारा, कुलदीप देशवाल, गौरव बैनीवाल, रोहित धमीजा व संदीप श्योराण सहित काफी संख्या में वकील उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें