फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बार काउंसिल ने हिसार बार चुनावों पर लगाई रोक, चुनाव अधिकारियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिला बार एसोसिएशन, हिसार के 12 जून को प्रस्तावित चुनावों पर संकट गहरा गया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के अंतरिम स्थगन आदेश के बाद अब बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा (बीसीपीएच) ने भी चुनाव प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। काउंसिल ने रिटर्निंग ऑफिसर एडवोकेट दिलीप जाखड़ समेत चुनाव अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

बार चुनावों को लेकर चल रहे विवाद में बुधवार को नया मोड़ आया। बीसीपीएच ने बीसीआई के 9 जून के अंतरिम आदेश को लागू करते हुए 12 जून को प्रस्तावित चुनाव और उससे जुड़ी सभी गतिविधियां स्थगित करने के निर्देश जारी किए हैं। जारी पत्र में रिटर्निंग ऑफिसर एडवोकेट दिलीप जाखड़ तथा छह सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को चुनाव कार्यक्रम रोकने का आदेश दिया गया है।
काउंसिल ने बार एसोसिएशन, एड-हॉक कमेटी, चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को किसी भी प्रकार की चुनावी गतिविधि, बैठक, मतदान या आम सभा आयोजित करने से भी रोक दिया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बीसीआई ने 9 जून को जारी अंतरिम आदेश में 12 जून के चुनावों और उससे संबंधित सभी कार्यवाहियों को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया था। साथ ही एडवोकेट दिलीप जाखड़ को चुनाव प्रक्रिया से संबंधित किसी भी भूमिका में कार्य करने से रोक दिया गया था। इसके बावजूद 10 जून को जिला बार एसोसिएशन की ओर से चुनाव संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए गए, जिन पर दिलीप जाखड़ के हस्ताक्षर थे।
बीसीपीएच ने अपने ताजा आदेश में स्पष्ट किया है कि 13 जून को काउंसिल की जनरल हाउस बैठक होगी, जिसमें पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की बार एसोसिएशनों के चुनाव कार्यक्रम पर विचार किया जाएगा। तब तक हिसार बार चुनावों की पूरी प्रक्रिया स्थगित रहेगी।
काउंसिल ने आदेशों की अवहेलना पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ बिना किसी अतिरिक्त नोटिस के अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
यह विवाद अधिवक्ता रजत कलसन द्वारा बीसीआई के समक्ष दायर शिकायत के बाद शुरू हुआ था। शिकायत में एड-हॉक कमेटी की वैधता, मतदाता सूची, ‘वन बार-वन वोट’ सिद्धांत तथा चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं पर सवाल उठाए गए थे। बीसीआई ने इन आरोपों की जांच के लिए विस्तृत रिपोर्ट भी तलब कर रखी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें