फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बैंक कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
पंकज की फाइल फोटो। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हांसी। शहर में सोमवार रात ट्रैक्टर की चपेट में आने से बैंक कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। महोब्बतपुर वासी 32 वर्षीय मुकेश ने बताया कि वह हांसी एचडीएफसी बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उसी बैंक में मंगाली आकलान निवासी पंकज भी सेल्समैन के पद पर कार्यरत था। सोमवार को वह दोनों ड्यूटी खत्म कर अपने घर लौट रहे थे। मुकेश अपनी गाड़ी में सवार था जबकि पंकज अपनी बाइक पर आ रहा था। जब वह गांव ढाणी कुतुबपुर के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने पंकज की बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर के कारण पंकज बाइक से नीचे गिर गया और ट्रैक्टर का टायर पंकज की छाती के ऊपर से गुजर गया। इस सड़क हादसे में पंकज बुरी तरह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात पंकज की अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें