फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छूने वाले खेल पर पाबंदी, जूनियर खिलाड़ियों को कोच मोबाइल पर बताएंगे अभ्यास की तकनीक

विज्ञापन
महावीर स्टेडियम में एक-दूसरे को छूए बिना अपने खेल का अभ्यास करते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए खेल विभाग सतर्क हो गया है। जहां एक ओर 15 साल से कम उम्र के खिलाड़ियों की महाबीर स्टेडियम में एंट्री बैन कर दी गई हैं, वहीं अब बॉडी टच गेम पर पाबंदी लगा दी गई है। ऐसे में खिलाड़ी सिर्फ रनिंग, वेट ट्रेनिंग और क्लाईमिंग ही कर सकेंगे। इसके अलावा स्टेडियम में प्रवेश के लिए खिलाड़ियों को मास्क पहनना होगा। हालांकि ट्रेनिंग के दौरान उन्हें मास्क उतारने की छूट रहेगी। यदि किसी खिलाड़ी ने वैक्सीन की एक भी डोज लगवाई हुई हो तो उसे भी स्टेडियम में आने की अनुमति होगी। खिलाड़ी को गेट पर सर्टिफिकेट दिखाना होगा।
विज्ञापन

कोच बताएंगे, घर पर रहकर जूनियर खिलाड़ी कैसे करे प्रैक्टिस
जिला खेल अधिकारी कृष्ण कुमार बेनीवाल का कहना है कि सभी कोच को बोला जा चुका है कि 15 साल से कम्र उम्र के खिलाड़ियों की स्टेडियम में एंट्री नहीं होगी। ऐसे में कोच खिलाड़ियों को फोन के जरिये या फिर व्हाट्सएप पर पिक भेजकर बताएंगे कि वह किस तरह घर पर रहकर प्रैक्टिस कर सकते हैं, ताकि उनका अभ्यास प्रभावित न हो।
15 साल से कम उम्र के 200 से ज्यादा खिलाड़ी
महाबीर स्टेडियम में 600 से ज्यादा खिलाड़ी विभिन्न खेलों को प्रशिक्षण लेने पहुंचते हैं। इनमें 200 से ज्यादा ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनकी उम्र 15 साल से कम है। ऐसे में कोरोना से बचाव करने को लेकर इन खिलाड़ियों का स्टेडियम में प्रवेश बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

इन खेलों का दिया जाता हैं प्रशिक्षण : महाबीर स्टेडियम में खिलाड़ियों को कुश्ती, बॉक्सिंग, एथलेटिक, हैंडबाल, वालीबाल, बास्केटबाल, जिमनास्टिक, वुशु, वेट लिफ्टिंग, जूडो, बैडमिंटन का प्रशिक्षण दिया जाता हैं। अधिकतर खेलों में जूनियर खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिनको अब घर पर ही रहकर अभ्यास करना होगा।
कोरोना को देखते हुए सभी कोच और खिलाड़ियों को सावधानी बरतने के लिए बोला गया है। 15 साल से कम उम्र के खिलाड़ियों को घर पर ही रहकर प्रैक्टिस करनी होगी। संक्रमण से बचाव करने को लेकर बॉडी टच गेम पर पूरी तरह पांबदी लगा दी गई है। - कृष्ण कुमार बेनीवाल, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें