फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मंदिर श्री लक्ष्मण चौतरा में बैसाखी मेला महोत्सव का आगाज कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। शेषावतार भगवान लक्ष्मण की पावन स्थली सिसाय पुल स्थित मंदिर श्री लक्ष्मण चौतरा पर 68वां बैसाखी मेला महोत्सव 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक मनाया जाएगा। मेले में इस बार चारों दिन श्री राधा नाम संकीर्तन होगा। साथ ही संतों के आशीर्वचन भी होंगे। वहीं नहर में पानी आने पर पावन स्नान व मुंडन संस्कार भी होंगे।
विज्ञापन


68वें बैसाखी मेले को लेकर वीरवार को दोपहर 12 बजे मंदिर प्रांगण में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इसमें मंदिर के समिति के सरपरस्त बक्शी लाल ठकराल ने बताया कि मेले के प्रथम दिवस 11 अप्रैल को शाम चार बजे नगर कीर्तन निकाला जाएगा। इसमें शहर के पीयूष शैली, जॉनी बांगा, दीपक नागपाल सहित विभिन्न भजन रसिक हरि नाम संकीर्तन करेंगे।

नगर कीर्तन मंदिर से चलकर गोसाईं गेट, गोल कोठी, धोला कुआं, प्रताप बाजार, छाबड़ा चौक, सदर बाजार, चौपटा, लाल सड़क, डडल पार्क होते हुए वापस मंदिर पहुंचेगा। 12 अप्रैल को शाम पांच बजे से वृंदावन से आए बृज रसिक भैया श्यामा श्याम भजन वर्षा करेंगे। 13 अप्रैल शाम पांच बजे हिसार से आए भैया दिव्य दास भजन वर्षा करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष तनुज खुराना ने बताया कि 14 अप्रैल को बैसाखी मेले के दिन सुबह चार बजे से पावन स्नान होगा। सुबह 6 बजे हवन यज्ञ होगा। सुबह दस बजे से दोपहर 2 बजे तक भजन सत्संग होगा। इसमें बृज रसिका साक्षी बावा भजन वर्षा करेंगी। इस दौरान अशोक गांधी, पंडित भारत भूषण शर्मा, श्याम वासदेव, संजय खुराना, सुमंत अरोड़ा व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें