फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: खराब दिनचर्या से बिगड़ रहा स्वास्थ्य शुगर-बीपी और मानसिक रोगी बढ़े

Mon, 07 Apr 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। दैनिक दिनचर्या बिगड़ने व फास्ट फूड का अधिक सेवन लोगों का स्वास्थ्य बिगाड़ रहा है। अधिकतर लोग बीपी-शुगर व मानसिक बीमारी का शिकार हो रहे हैं। आलम यह है अस्पताल की फिजिशियन-मेडिसन विभाग की ओपीडी में रोजाना 250 मरीज उपरोक्त बीमारी से ग्रस्त होकर आ रहे हैं।
विज्ञापन

खास बात है कि उपरोक्त मरीजों में सर्वाधिक 25 साल और इससे अधिक उम्र के लोग शामिल है, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। चिकित्सक ने बताया कि लोग खानपान पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। साथ ही मोबाइल में फंसकर नींद भी सही तरीके से नहीं ले रहे हैं, जिस कारण वे तेजी से मानसिक रोगों से ग्रस्त भी हो रहे हैं। खास बात है कि अधिकांश लोग 6 घंटे से कम नींद ले रहे हैं। बेहतर होगा कि आमजन को करीब 8 घंटे की नींद रोजाना लेनी चाहिए। साथ ही योगासन-मेडिटेशन को अवश्य दिनचर्या में शामिल करें।
विज्ञापन

इसके अलावा संतुलित आहार जिनमें अधिकांश तौर पर हरी पत्तेदार सब्जियों का अधिक सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें